उत्तराखंड राजधानी देहरादून में मूसलधार बारिश से मचा हाहाकार, आम क्षेत्रों सहित VVIP इलाके भी प्रभावित,,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के वीवीआईपी इलाकों—केनाल रोड, राजपुर रोड और आईटी पार्क—में जलभराव और आवागमन में भारी दिक्कतें सामने आ रही हैं। यह वही मार्ग हैं जिनसे राज्य की नौकरशाही के शीर्ष अधिकारी रोजाना गुजरते हैं।
नदियों में पानी उफान पर है, तेज बहाव में जानवर बहते हुए देखे गए, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही निर्देश दिए थे कि आपदा की स्थिति में जिलाधिकारी अपनी टीम और फोर्स के साथ लगातार ग्राउंड पर मौजूद रहें, ताकि समय पर राहत पहुंचाई जा सके।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,