उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शिवालिक नगर में होम्योपैथिक चिकित्सा कैम्प मे 110 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार,,,

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सामुदायिक केंद्र फेज-1, शिवालिक नगर में होम्योपैथिक विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में डॉ. ओ. पी. नौटियाल द्वारा 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फार्मासिस्ट पुष्कर सिंह बर्त्वाल ने मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।
कार्यक्रम में योग अनुदेशक मनोज चौहान (पुरुष) एवं नीतू पाल (महिला) ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं, श्री राजेश कुमार (होम गार्ड) का भी विशेष योगदान रहा। यह चिकित्सा कैम्प राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत जन स्वास्थ्य और जन सेवा की भावना को समर्पित रहा।



More Stories
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, 16 से 21 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी,,,,,
उत्तराखंड 10वीं बोर्ड के परीक्षा में उत्तराखंड की हर्षा ने रचा इतिहास, रुद्रपुर की हर्षा ने 10th में हासिल किये 100% अंक,,,,
“माता-पिता की सेवा को कानूनी मान्यता: ‘पवित्र बंधन अवकाश विधेयक 2026’ में 45 दिन का सवेतन अवकाश प्रस्तावित”