उत्तराखंड शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ, पशुपालकों के सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,,,,

देहरादून। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शक्तिफार्म स्थित टैगोर नगर में आज, 2 नवंबर से आंचल डेयरी के तीन दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में आंचल के विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी विकास से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

तीन दिवसीय इस मेले में पशुपालकों के मार्गदर्शन हेतु विशेष तकनीकी स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इन स्टॉल्स के माध्यम से किसानों व पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों, पशुओं के वैज्ञानिक रखरखाव, स्वास्थ्य प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रभावी उपायों से अवगत कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेले में स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और स्वरोजगार के नए अवसरों को गति देना है। मेले को आकर्षक बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस अवसर पर कहा कि आंचल डेयरी उत्तराखंड के पशुपालकों की रीढ़ और ताकत है। राज्य सरकार ‘शुद्धता, गुणवत्ता और समृद्धि’ के ध्येय वाक्य के साथ आंचल ब्रांड को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों का आर्थिक उत्थान सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके लिए कई स्तरों पर लाभार्थी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र के आम नागरिकों, किसानों और दुग्ध उत्पादकों से अपील की कि वे इस तीन दिवसीय मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विभागीय योजनाओं और आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाएं।

More Stories
उत्तराखंड यहां अस्पताल में विधवा महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सुपरवाइजर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों पर 50 हजार का कोर्ट चालान, 115 लोगों की हुई सघन जांच,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी की 14 वर्षीय बेटी वृंदा वाणी के काव्य संकलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन,,,