उत्तराखंड यहां अस्पताल में विधवा महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सुपरवाइजर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त,,,

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत विधवा महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी सुपरवाइजर विक्की गुप्ता उर्फ बादरशाह को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अस्पताल निदेशक ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसी किसी भी अशोभनीय हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्की गुप्ता पूर्व में दैनिक मजदूरी के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य देखता था। अस्पताल प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को ही उसे सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया था और नियमानुसार पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, 26 अक्टूबर को एक महिला कर्मचारी द्वारा रात्रि ड्यूटी के दौरान छेड़छाड़ व अश्लील हरकत किए जाने की लिखित शिकायत दी गई। शिकायत मिलते ही प्रबंधन ने उसी दिन आरोपी को निलंबित कर दिया था, जिसे अब जांचोपरांत पूरी तरह बर्खास्त कर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिला उत्पीड़न अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रशासन ने परिसर में सीसीटीवी और महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उधर, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस भी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी जांच आगे बढ़ा रही है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों पर 50 हजार का कोर्ट चालान, 115 लोगों की हुई सघन जांच,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी की 14 वर्षीय बेटी वृंदा वाणी के काव्य संकलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 02/11/2026