उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)
देहरादून: भाजपा ने शिक्षा अधिकारी के साथ हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की है। संगठन घटना मे आरोपी विधायक का मामले मे जवाब तलब करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी तरह की अराजकता और हिंसा के पूर्णतया खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनसमस्या उठाना एक पहलू हो सकता है, लेकिन उसके लिए किसी को भी कानून के उल्लंघन की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं।
फिलहाल संज्ञान में आई इस घटना को पार्टी ने पूरी तरह गंभीरता से लिया है। इस संदर्भ में शीघ्र पार्टी अपने रायपुर विधायक उमेश काऊ से प्रकरण को लेकर ज़बाब तलब करेगी। जिसमें उन तमाम परिस्थितियों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली जाएगी, जिसके चलते यह सब घटित हुआ। वहीं इस पूरे प्रकरण में कानून अपना कार्य करेगा, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर सख्त कार्रवाई के पक्ष में पार्टी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा कर्मियों से भी सयंम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर घटना का कोई असर न पड़े इसके लिए शिक्षक समुदाय को संयम दिखाना होगा, क्योंकि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा विषय है। पार्टी संगठन इस घटना के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की पक्षधर है और कानूनी कार्यवाही के साथ छात्रों के भविष्य पर सोचना भी जरूरी है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,