October 1, 2026

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 उप शिक्षा अधिकारियों (BEO) को मिली नई तैनाती, शासन ने जारी किया आदेश,,,,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 उप शिक्षा अधिकारियों (BEO) को मिली नई तैनाती, शासन ने जारी किया आदेश,,,,

​देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक) सेवा संवर्ग के अंतर्गत 24 उप शिक्षा अधिकारियों (BEO) को विभिन्न विकासखंडों में नवीन पदस्थापना (तैनाती) प्रदान की गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 द्वारा औपचारिक कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है।

​शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र, देहरादून में आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे इन सभी 24 अधिकारियों को स्थानांतरण अधिनियम, 2017 की धारा 18(1) के प्रावधानों के तहत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण पूर्ण कर कार्यमुक्त होते ही अधिकारियों को अपने संबंधित विकासखंडों में पहुंचकर पदभार संभालना होगा।

​🟢 अधिकारियों के नाम और नवीन पदस्थापना सूची:

 

  1. ​सुश्री विनीता रावत – उप शिक्षा अधिकारी, द्वारीखाल (पौड़ी गढ़वाल)
  2. ​श्री राज कुमार सिंह डसीला – उप शिक्षा अधिकारी, बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)
  3. ​श्री प्रवीण डिगारी – उप शिक्षा अधिकारी, ओखलकाण्डा (नैनीताल)
  4. ​श्री रविन्द्र – उप शिक्षा अधिकारी, सल्ट (अल्मोड़ा)
  5. ​सुश्री भावना चाहल – उप शिक्षा अधिकारी, जयहरीखाल (पौड़ी गढ़वाल)
  6. ​श्री कुणाल सिंह – उप शिक्षा अधिकारी, पाबौ (पौड़ी गढ़वाल)
  7. ​सुश्री अंशिका बिष्ट – उप शिक्षा अधिकारी, नन्दानगर (चमोली)
  8. ​सुश्री रुबी नेगी – उप शिक्षा अधिकारी, नारायणबगड़ (चमोली)
  9. ​सुश्री दिव्या जोशी – उप शिक्षा अधिकारी, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)
  10. ​श्री शुभम गुप्ता – उप शिक्षा अधिकारी, खिर्सू (पौड़ी गढ़वाल)
  11. ​श्री आशुतोष राणा – उप शिक्षा अधिकारी, जाखणीधार (टिहरी गढ़वाल)
  12. ​श्री मनीष मोहन नेगी – उप शिक्षा अधिकारी, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)
  13. ​श्री राजेश परमार – उप शिक्षा अधिकारी, थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल)
  14. ​श्री अमित राणा – उप शिक्षा अधिकारी, लमगड़ा (अल्मोड़ा)
  15. ​श्री आयुष बन्धानी – उप शिक्षा अधिकारी, प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल)
  16. ​सुश्री परवीन अजहर – उप शिक्षा अधिकारी, रामगढ़ (नैनीताल)
  17. ​श्री मनोज सिंह – उप शिक्षा अधिकारी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
  18. ​श्री राहुल सिंह रैसवाल – उप शिक्षा अधिकारी, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
  19. ​श्री दीपक लखेड़ा – उप शिक्षा अधिकारी, एकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)
  20. ​सुश्री समीक्षा उनियाल – उप शिक्षा अधिकारी, थौलधार (टिहरी गढ़वाल)
  21. ​श्री उमेश चंद सुयाल – उप शिक्षा अधिकारी, कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)
  22. ​श्री राजन सिंह ठाकुर – उप शिक्षा अधिकारी, पुरोला (उत्तरकाशी)
  23. ​श्री बलवन्त नाथ – उप शिक्षा अधिकारी, मूनाकोट (पिथौरागढ़)
  24. ​श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा – उप शिक्षा अधिकारी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)

​🟢 कार्यभार प्रमाण-पत्र शासन को भेजने के निर्देश

​सचिव स्तर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण संस्थान से विधिवत कार्यमुक्त होने के बाद सभी अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी प्रति शासन को उपलब्ध कराएंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों की तैनाती से सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के विकासखंडों में प्रशासनिक कार्यों एवं विद्यालयों के पर्यवेक्षण में तेजी आएगी।

You may have missed

Share