उत्तराखंड शिवालिक की पहाड़ियों में मूसलाधार बारिश और बढ़ा जलस्तर, तेज बहाव की चपेट में आई गाय,वन गुर्जर का साहसिक प्रयास,,,

हरिद्वार। शिवालिक की पहाड़ियों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. रविवार सुबह बंजारावाला क्षेत्र में मोहिंडरों नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे नदी के किनारे रहने वाले वन गुर्जर दहशत में आ गए.
तेज बहाव की चपेट में आई गाय
बताया गया कि नदी किनारे वन गुर्जरों की गायें चर रही थीं. इसी दौरान अचानक नदी का पानी बढ़ गया और एक गाय तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी.
वन गुर्जर का साहसिक प्रयास
गाय को बहता देखकर एक वन गुर्जर ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव में नदी के अंदर उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया. वह काफी देर तक गाय को पानी से बाहर निकालने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया.
मौके पर मची अफरा-तफरी
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई.

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में हुई सनसनीखेज वारदात, शांतरशाह में बाइक मैकेनिक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार, इलाके में सनसनी,,,
उत्तराखंड ईडी की कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आए चंदन सिंह जीना, हरीश रावत के साथ 40 साल के लंबे सफर और राजनीतिक प्रोफाइल पर एक नजर,,,
उत्तराखंड, देहरादून में अनिगमित क्षेत्र के कामगारों की चांदी, देश के बड़े महानगरों को पछाड़कर वेतन के मामले में आया अव्वल,,,,