उत्तराखंड श्री बदरी-केदार की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, मैदान में बारिश,ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान,,,,,

देहरादून: चमोली जिले में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सड़क पानी से लबालब हो गई। गदेरे उफनाने से कई घरों में पानी घुस गया।

प्रदेश में बुधवार दोपहर में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ पर जमकर बारिश हुई। जबकि मैदान में बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जबकि थराली में गदेरा उफान पर आने से नुकसान हुआ। कई जिलों में फसलों को भी क्षति पहुंची।

चमोली जिले में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सड़क पानी से लबालब हो गई। गदेरे उफनाने से कई घरों में पानी घुस गया। इसके साथ ओलावृष्टि होने से माल्टा, आडू, सरसों सहित सभी सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
रुद्रप्रयाग जनपद में भी तेज बारिश हुई और केदारनाथ धाम में दोपहर दो बजे से चार बजे तक रिमझिम बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। श्रीनगर में ओलावृष्टि से गेहूं व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, थराली के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।
थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं, देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,