उत्तराखंड चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ऑफलाइन पंजीकरण के लगेगे 60 काउंटर, 14 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा,,,,,

देहरादून: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर खुलेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। इसके बिना पंजीकरण के बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण 20 मार्च से शुरू कर दिए हैं। अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। धामों की धारण क्षमता के अनुसार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार में 12 व ऋषिकेश में 20 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। विकासनगर में 15, गुप्तकाशी, बड़कोट, उत्तरकाशी, हीना, श्रीनगर, पांडुकेश्वर में दो-दो, सोनप्रयाग में एक काउंटर खोलने की तैयारी है। यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। शुरुआती 15 दिन काउंटर 24 घंटे संचालित होंगे।

More Stories
हरिद्वार 120 साल पुरानी श्री रामलीला समिति (रजि.) में मंचन आज से प्रारंभ, रंगमंच पूजन के साथ श्रवण कुमार व कैलाश लीला से सजेगा रंगमंच,,,,
उत्तराखंड में 5 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, युवा दिखाएंगे दम, सेना ने जारी किया भर्ती का विस्तृत प्रोग्राम,,,,
उत्तराखंड में 5 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, के युवा दिखाएंगे दम, सेना ने जारी किया भर्ती का विस्तृत प्रोग्राम,,,,