उत्तराखंड सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में आपदा दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने के दिए निर्देश,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों और नालों के किनारों पर किसी भी प्रकार का सरकारी या निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्य में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जिससे संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर किसी भी प्रकार की नई बसावट या नए निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों और नालों के किनारों पर किसी भी प्रकार का सरकारी या निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाए।
सीएम ने चेतावनी दी कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से बचाव के लिए रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा के पास फिर अवरुद्ध, मलबा आने से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री,,,
उत्तराखंड के भवाली में 70 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, सभासद सपना कुमारी ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता,,,,
उत्तराखंड हरीश रावत का बड़ा कदम: पूर्व ओएसडी पर ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा,,,,