उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला, सैन्य धाम के लोकार्पण में पांच साल की देरी पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा,,,

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गोदियाल ने सैन्य धाम के निर्माण और उसके लोकार्पण में पांच साल की देरी को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।
शहीदों की शहादत का अपमान- गोदियाल
गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की सोच का पर्दाफाश हो गया है, जिसने पांच वर्षों तक स्मारक के काम को लटकाए रखा और अब चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहीदों और उनके परिवारों के प्रति इस तरह की राजनीतिक लाभ की बात करना सीधे तौर पर शहीदों के परिवारों का अपमान है।
संकीर्ण और संवेदनहीन मानसिकता
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री गणेश जोशी के उस बयान को बेहद संकीर्ण और संवेदनहीन मानसिकता करार दिया है, जिसमें राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी लाभ लेने की बात कही गई थी。।गोदियाल ने कहा कि शहादत और सत्ता की राजनीति का फर्क समझना बेहद जरूरी है।
सैन्य परंपरा का प्रतीक है सैन्य धाम
गोदियाल ने जोर देकर कहा कि सैन्य धाम किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। यह उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा, वीर जवानों की शहादत और उनके परिवारों की भावनाओं का सच्चा प्रतीक है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कार की टक्कर से घायल किशोरी की मौत पर परिजनों ने रेल चौकी ज्वालापुर में हंगामा कर जताया आक्रोश,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कार की टक्कर से घायल किशोरी की मौत पर परिजनों ने रेल चौकी ज्वालापुर में हंगामा कर जताया आक्रोश,,,,
उत्तराखंड में बिना मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, दून और हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे 3 मदरसे सील,,,