August 6, 2026

उत्तराखंड, स्कॉटलैंड में आयोजित 2026 “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स” में कांस्य पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत,,,

उत्तराखंड, स्कॉटलैंड में आयोजित 2026 “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स” में कांस्य पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत,,,

देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं की 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी उन्नति शर्मा का आज दून पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

​डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गर्मजोशी के साथ उन्नति का अभिनंदन किया। इस दौरान उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट खेल भावना की जमकर सराहना की गई।

​विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उपस्थित विद्यार्थियों को उन्नति शर्मा की सफलता से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भी खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि उन्नति भविष्य में भी इसी तरह देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाती रहेंगी।

Share