August 16, 2026

उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया श्रीनगर का गोला पार्क, तिरंगे की सजावट और देशभक्ति धुनों ने बांधा समां,,,

उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया श्रीनगर का गोला पार्क, तिरंगे की सजावट और देशभक्ति धुनों ने बांधा समां,,,

श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर शहर का गोला पार्क रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम की ओर से पार्क को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के लिए विशेष और आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

​बिजली की रंग-बिरंगी लड़ियों व तिरंगी सजावट के बीच गूंजती देशभक्ति की धुनों ने पार्क की रौनक में चार चांद लगा दिए। शुक्रवार शाम ढलते ही पार्क का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। इस विहंगम दृश्य का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पार्क पहुंचे और खूबसूरत सजावट के बीच सेल्फी व फोटो खिंचवाते दिखे।

​पार्क ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र को तिरंगे के रंगों में बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। उधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्थानीय बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोग दुकानों से राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे बैज और अन्य देशभक्ति सामग्री की खरीदारी करते नजर आए।

You may have missed

Share