उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 103 नर्सिंग अधिकारी और 30 दंत चिकित्सक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ,,,,

देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने बुधवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए नर्सिंग अधिकारी और दंत चिकित्सक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथियों की घोषणा की है।
नर्सिंग अधिकारी के 103 पदों पर भर्ती
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किए जा सकेंगे।
श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं
नर्सिंग अधिकारी (महिला), डिप्लोमा धारक — 63 पद
नर्सिंग अधिकारी (महिला), डिग्री धारक — 31 पद
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष), डिप्लोमा धारक — 5 पद
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष), डिग्री धारक — 4 पद
दंत चिकित्सक के 30 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किए जाएंगे।
श्रेणीवार पद
अनारक्षित — 4 पद
अनुसूचित जाति — 14 पद
अनुसूचित जनजाति — 3 पद
ओबीसी — 9 पद
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है। इन नियुक्तियों से राज्य के अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी दूर होगी और जनता को अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,