
हरिद्वार- हरिद्वार जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने कई प्रभारी कोतवाली और थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह को मंगलौर भेजा है। पुलिस लाइन से कुंदन सिंह राणा को ज्वालापुर कोतवाली भेजा है। प्रदीप बिष्ट को सी आई यू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलौर से शांति कुमार को रानीपुर कोतवाल बनाया है। मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया है। रविंद्र शाह को कनखल की जिम्मेदारी दी है। मनोहर भंडारी को गंग नहर कोतवाली, नितेश शर्मा को सिडकुल, मनोज शर्मा को श्यामपुर, धर्मेंद्र राठी को खानपुर, अजय साहब को जबरेड़ा, अंकुर शर्मा को बहादराबाद, धर्मेंद्र गंगवार को ज्वालापुर कोतवाली का एसएसआई बनाया है.
नंदकिशोर गवाड़ी को नगर कोतवाली एस एस आई बनाया है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,