उत्तराखंड हरिद्वार प्रेम नगर फ्लाईओवर पर टैंकर-कार की जोरदार टक्कर, 6 घायल; पुलिस की तत्परता से ट्रैफिक हुआ सामान्य,,,

हरिद्वार: 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे प्रेम नगर फ्लाईओवर (सतनाम साक्षी घाट के ऊपर) पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें इंडियन ऑयल के टैंकर (UK07 CC 1920) को हरियाणा नंबर (HR26 DU 8179) की मिराज कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीपीयू और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पुलिस टीम ने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा।
हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन और एनएच की हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारु कर दिया। बाद में दोनों वाहनों को थाना कनखल के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल घायलों को समय पर उपचार मिल सका, बल्कि यातायात व्यवस्था भी जल्द सामान्य कर दी गई।

More Stories
उत्तराखंड में बेटियों के पहले सैनिक स्कूल की राह में रोड़ा, मंत्री के आदेश के बावजूद चार साल से अटका प्रस्ताव, अब शिक्षा निदेशक ने दिए नए निर्देश,,,
उत्तराखंड के पौड़ी बादलों की ओट से बाहर आया हिमालय, साफ मौसम के बीच बर्फ से ढकी चोटियों का विहंगम दृश्य लोगों ने कमरे में किए कैद,,,
उत्तराखंड नैनीताल दूषित पानी से गांवों में फैला पीलिया और डायरिया का प्रकोप, ज्यूलिकोट में 20 से अधिक छात्रों में संक्रमण की पुष्टि, ग्रामीणों में भारी गुस्सा,,,