उत्तराखंड हरिद्वार में अवैध शराब तस्करी पर की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, अवैध शराब की 222 पेटियां बरामद,,,,

हरिद्वार: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कलियर पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कलियर पुलिस के अनुसार, शराब की यह खेप तेजुपुर भेजी जानी थी, लेकिन ठेकेदारों की मिलीभगत से इसे इमलीखेड़ा पर उतारा जा रहा था। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 222 पेटियां (लगभग 10,000 पव्वे) शराब की बरामद की हैं। साथ ही एक पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
हरिद्वार पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध नशा कारोबार और ठेकेदारों की संलिप्तता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,