उत्तराखंड हरिद्वार में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को की श्रद्धांजलि अर्पित,,,

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मायापुर स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मिलकर देश और समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
मुख्य वक्ताओं के विचार
- वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और वरुण बालियान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ाने और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें 21वीं सदी के भारत के निर्माता और एक दूरदर्शी नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
प्रमुख रूप से यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, सुनील कुमार, तीरथ पाल रवि, मुकुल जोशी, राजीव भार्गव, उत्कर्ष बालियान, अजय गिरी, महावीर वशिष्ठ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से भी मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर राजीव गांधी की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

More Stories
उत्तराखंड में पलायन पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए गांवों में रोजगार और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के अधिकारियों को दिए निर्देश,,,
उत्तराखंड में मानसून का कहर, मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना,,,
उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, अब श्रद्धालुओं को मिलेगी और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,,,