उत्तराखंड हरिद्वार वातावरण में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति इस स्वच्छता पखवाड़े के जरिये चलेगा जागरूकता अभियान,,,,

हरिद्वार- माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के अनुपालनार्थ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के निर्देशानुसार एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन दिनांक 22.06.2025 को प्रातः 07:00 बजे किया जाना है, जिसमें अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता बनाये रखना तथा पर्यावरण के प्रति इस स्वच्छता पखवाड़े के जरिये आमजन को जागरूक कर स्वच्छता शपथ दिलाया जाना शामिल है।

दिनांक 22.06.2025 को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान के बारे में प्रभारी सचिव/प्रथम अपर सिविल जज (एस०डी०) द्वारा जानकारी प्रदान की गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि इस स्वच्छता अभियान का आयोजन बृड्द्ध स्तर पर किये जाने हेतु सभी संबंधित विभागों से पत्राचार कर श्रमदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस स्वच्छता अभियान का आयोजन जगह चिन्हित कर किया जाएगा, जिसमें मा० जिला न्यायालय के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित होगें। इसी के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के समस्त कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ तहसील विधिक सेवा समिति रुड़की एवं लक्सर, समस्त पैनल अधिवक्ता (हरिद्वार, रुड़की एवं लक्सर), समस्त प्रो-बोनो अधिवक्ता (हरिद्वार, रूड़की एवं लक्सर), पी०एल०वी० / अधिकार मित्र को भी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में इस स्वच्छता अभियान में श्रगदान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,