उत्तराखंड हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड के मुहाने पर दिखा ग्लेशियर, जांच पड़ताल हेतु टीम रवाना,,,,

हर्षिल: बीते रविवार को हर्षिल के बीच बहने वाले ककोडा गाड का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। क्षेत्र में आई आपदा के बाद से वहां पर सभी नदी नालों की लगातार निगरानी की जा रही है।
हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड में बीते रविवार को जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। वहीं उसके मुहाने पर एक ग्लेशियर भी देखने को मिला है। वन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की एक टीम उसके निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है। हालांकि इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ग्लेशियर पहले से ही दिखता है। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
रविवार को हर्षिल के बीच बहने वाले ककोडा गाड का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। क्षेत्र में आई आपदा के बाद से वहां पर सभी नदी नालों की लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने जब इसकी निगरानी की तो ककोडा गाड के मुहाने पर ग्लेशियर देखने को मिला। इसकी सूचना वन विभाग ने जिला प्रशासन को दी। उसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की एक संयुक्त टीम को निरीक्षण के लिए रवाना किया गया है।
हालांकि उसके बाद वन विभाग और प्रशासन ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों से भी ली। तो उनका कहना था कि यह ग्लेशियर लंबे समय से उस स्थान पर देखा जाता है। इसलिए इसमें किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
बरसात में हर्षिल के बीच बहने वाले ककोडा गाड का जलस्तर कई बार बढ़ता ही रहता है। इस जानकारी के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि एहतियातन वहां टीम निरीक्षण के लिए भेजी गई है। उसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,