उत्तराखंड 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,,,,,

हरिद्वार: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने 40 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को दबोच लिया। तस्कर के कब्जे से बरामद यह मात्रा बाज़ार में बड़ी कीमत रखती है, जिससे साफ होता है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।

कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल रमेश चौहान, सुमित सिंह और हरीश रतूड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रितेश शाह ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,