उत्तराखंड DAV कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट और अचानक गोली चलने से मची अफरातफरी, सड़क पर गिरा एक युवक,,,,,

देहरादून: कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में देर शाम डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज भी सुनाई देती है। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी दौरान एक युवक सड़क पर गिरता हुआ नजर आ रहा है। हहैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि मारपीट कर रहे युवकों की पहचान की जा सके।
सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच झगड़ा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। एक युवक के सड़क पर गिरने की तस्वीर भी सामने आई है। गोली चलने को लेकर फिलहाल सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है वीडियो में गोली चलते हुए स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है। पूरे मामले की पड़ताल के बाद तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ANPR कैमरों को ई-चालान सिस्टम से जोड़ा, ओवरस्पीडिंग पर कटे 1,000 से ज्यादा चालान,,,
उत्तराखंड की 4 प्रमुख पर्वतीय सड़कों को मिलेगा NH का दर्जा, केंद्र ने शुरू किया परीक्षण, अब और सुगम हो जाएगी पहाड़ की राह,,,
उत्तराखंड देवभूमि का हुनर, रेशम कोकून से बनाई केदारनाथ और नंदा-सुनंदा की जीवंत आकृतियां, ब्रिक्स सम्मेलन तक गूंजी नैनीताल की महिलाओं की गूंज,,,