उत्तराखंड पांच वर्षों में केवल एक बार दिसंबर में हुई सामान्य बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने किया विश्लेषण,,,,

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ने बताया दिसंबर में बारिश कम होने की स्थिति के मामले भी पहले भी रहे हैं। वर्ष-2020 से 2025 तक दिसंबर के महीने में सामान्य या उससे अधिक बारिश केवल वर्ष-2024 में हुई थी।
पिछले महीने बरसात नहीं हुई। पर इस तरह के हालात पहले भी रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते पांच वर्षों में केवल एक बार सामान्य से अधिक बरसात हुई है। जबकि जनवरी में दो बार सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है।
पिछले साल नवंबर और दिसंबर में बारिश शून्य रही है। बारिश की यह स्थिति पहले भी रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सी.एस. तोमर ने बताया दिसंबर में बारिश कम होने की स्थिति के मामले भी पहले भी रहे हैं। वर्ष-2020 से 2025 तक दिसंबर के महीने में सामान्य या उससे अधिक बारिश केवल वर्ष-2024 में हुई थी।
जनवरी की बात करें तो जनवरी-2020 और 2022 दो साल ही ऐसे रहे हैं, जब सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। इस समय पश्चिम विक्षोभ जम्मू- कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना रहेगी। पहले भी देखा गया है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद ही बारिश होने या तापमान में कमी आती है

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,