August 27, 2026

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ‘नौतपा’ का प्रचंड प्रहार, यूपी का बांदा 46.8°C के साथ सबसे गर्म, दिल्ली में 14 साल की सबसे गर्म रात,,,,

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ‘नौतपा’ का प्रचंड प्रहार, यूपी का बांदा 46.8°C के साथ सबसे गर्म, दिल्ली में 14 साल की सबसे गर्म रात,,,,

देहरादून / नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में ‘नौतपा’ की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक लोग चिलचिलाती धूप, उमस और जानलेवा लू (Heat Wave) से बेहाल हैं। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और उसके बाद के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ रही हैं, जिससे देश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। हवा में नमी घटने के कारण मैदानी इलाकों में झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे फिलहाल अगले 4-5 दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

🔴 राज्यों में तापमान की स्थिति- बांदा रहा सबसे गर्म

​सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला देश के सबसे गर्म इलाकों में शुमार रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्यों के प्रमुख शहरों के तापमान की स्थिति इस प्रकार है:

राज्य

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

उत्तर प्रदेश

बांदा

उरई, झांसी, प्रयागराज

आगरा

46.8°C

45.6°C

45.4°C

हरियाणा

सिरसा

46.2°C

राजस्थान

कोटा

चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर

45.6°C

45.0°C

पंजाब

बठिंडा

44.7°C

नोट: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।

🔴 ​दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, आसमान में धूल की परत

​राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न सिर्फ दिन की चिलचिलाती धूप, बल्कि उमस भरी रातों ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई के महीने में पिछले 14 वर्षों की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले मई 2012 में ऐसी स्थिति देखी गई थी। दिल्ली के आसमान में धूल भरे बादल छाए रहने और हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का स्तर काफी बढ़ गया है।

🔴 हिमाचल में स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, कश्मीर में राहत

  • हिमाचल प्रदेश: भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्कूलों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बच्चों को धूप से बचाने के लिए प्रार्थना सभाओं, खेलकूद, पीटी और अन्य लंबे समय तक चलने वाली बाहरी गतिविधियों (Outdoor Activities) को कम करने की सलाह दी गई है।
  • जम्मू-कश्मीर: घाटी में सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। श्रीनगर में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम यानी 23.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

🔴 दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

​एक तरफ जहाँ उत्तर और मध्य भारत आग उगल रहा है, वहीं देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

  • केरल और तमिलनाडु: अगले 2-3 दिनों के दौरान विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
  • पूर्वोत्तर भारत: अगले 6-7 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
  • पश्चिम बंगाल: मौसम विभाग ने बंगाल के कई हिस्सों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

🟢 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत

​तपते उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत की खबर यह है कि 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 मई के बाद आंधी-तूफान के साथ बारिश के संकेत हैं, हालांकि 28 मई तक लू और गर्म रातों का यह सितम इसी तरह जारी रहेगा।

You may have missed

Share