केदारनाथ हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग की होगी सरकारी जांच,पायलट ने सूझबूझ से बचाई श्रद्धालुओं की जान- सतपाल महाराज

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन की लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी लोगों की सकुशलता के लिए पायलट की सूझबूझ की प्रसंशा करते हुए हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच करवायेगी।
सतपाल महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई उसको देखकर लगता है कि अगर पायलट सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारता तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
उन्होंने कहा कि बद्री-केदार की कृपा से हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। फिलहाल इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मैं हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों व पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। लेकिन इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह क्या रही इस बात की सरकार जांच अवश्य करेगी।

More Stories
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर की सुनवाई, 250 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित,,,,,
उत्तराखंड धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की लाखों की धोखाधड़ी मे ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस CID ने मुम्बई से किया गिरफ्तार,,,
उत्तराखण्ड मे 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण योजनाओं हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने दी 1700 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी,,