
पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्राओं के प्रथम दल में से 43 यात्रियों (31 पुरूष एवं 12 महीला) ने आज सुबह आदि कैलाश के दर्शन किए। उन्होंने सुबह 5 बजकर 30 मिनट में गूंजी से जौलीकोंग को प्रस्थान किया और 9 बजकर 55 मिनट में वे गूंजी वापस पहुंचे। गूंजी में नाश्ता कर 45 यात्रियों ने नाभीढांग के लिए प्रस्थान किया, सभी 45 यात्रियों को स्वास्थ्य टीम द्वारा फिट पाया गया। इस बीच यात्रियों ने कालापानी मंदिर के दर्शन किए और दोपहर 02 बजकर 05 मिनट में वे नाभीढांग पहुंच गए। बता दे कि कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाला यह पहला दल है जिसने आदि कैलाश यात्रा की है। 
दूसरा कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल आज शाम 04:20 बजे टनकपुर पहुंच चुका है जो कल जनपद पिथौरागढ़ को रवाना होगा। मानसरोवर यात्रियों जिसमें 48 सदस्य दल होंगे। सभी यात्रियों का पारंपरिक तरीके से टीआरसी में स्वागत किया जाएगा।

दल के कुल 48 सदस्यों में 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया वो स्वस्थ्य पाए गए। बता दें कि पहले दल में 45 यात्री शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड उत्तरकाशी के नौगांव के सौली वार्ड में हुआ भारी भू-धंसाव, जान बचाने के लिए 10 परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन ने संभाला मोर्चा,,,
उत्तराखंड हरिद्वार अर्धकुंभ में ₹1.59 करोड़ की लगत से सती घाट से बैरागी कैंप के बीच बनेगा 48 मीटर लंबा स्टील पैदल पुल, आमजन सहित श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ,,,
उत्तराखंड चमोली सीएम धामी ने गोपेश्वर पहुंचकर टनल हादसे में घायल हुए श्रमिकों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए त्वरित राहत और बचाव कार्यों के निर्देश,,,