ज्वालापुर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, पैगंबर साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, कलियर के लिए रवाना हुए जायरिन,,,
ज्वालापुर। ज्वालापुर और देहात क्षेत्रों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और खूलूस के साथ मनाई गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश की खुशी में विभिन्न इलाकों में अकीदतमंद जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए। हाथों में परचम लिए लोग नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े तथा जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
जुलूस का मार्ग और समापन
अंजुम गुलाम ने मुस्तफा सोसायटी के बैनर तले बुधवार की सुबह जुलूस मंडी के कुआं स्थित दरगाह हजरत रोशन अली शाह से शुरू किया। यहां से जुलूस कटहरा बाजार, चौक बाजार, पुरानी अनाज मंडी और कोतवाली रोड होते हुए कसाबान पुलिया और विश्वकर्मा पुल से आगे बढ़ा। इसके बाद हाईवे स्थित सैयद आमिर अली शाह की दरगाह पर पहुंचकर इसका समापन हुआ, जहां दरगाह पर चादरपोशी की गई और हाफिज अब्दुल वाहिद ने फातिहा पढ़ी गई और मुल्क में अमन-चैन की दुआ कराई।
चादर लेकर कलियर पहुंचे जायरिन
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नसीरपुर कलां, धनपुरा, घिस्सुपुरा, पदार्था, एकड़ खुर्द, गाडोवाली और बहादरपुर जट समेत कई गांवों से अकीदतमंद चादर लेकर कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए। नसीरपुर कलां में प्रधान पति साजिद अली के नेतृत्व में जायरिन का स्वागत किया गया, जिन्होंने पानी की बोतलें वितरित कीं और फूल बरसाकर जायरिन का स्वागत किया। साजिद अली ने बताया कि कलियर पहुंचकर देश और प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की गई।
ईद मिलादुन्नबी पर बांटे फल और पानी
बहादराबाद पथरी पुल पर भीम आर्मी की ओर से राहगीरों और स्थानीय लोगों को फल व पानी वितरित किया गया। भीम आर्मी नेता हाजी तौफिक अहमद ने कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, दया, न्याय, आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मदद करने की शिक्षा दी है। ईद मिलादुन्नबी का पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।


More Stories
उत्तराखंड प्रदेश के इन 12 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, यह है अति संवेदनशील क्षेत्र,,,
नेपाल में आई बाढ़ आपदा से उत्तराखंड चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट, शारदा बैराज-घाटों पर SDRF की तैनाती और अधिकारियो की कड़ी निगरानी,,,
“उत्तराखंड मौसम अलर्ट” मौसम विभाग ने प्रदेश के इन जिलों में भारी – अति भारी बारिश की दी चतावनी, संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह,,,