देहरादून में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी के सिर में गोली मारकर की हत्या, खुद पुलिस को सूचना देकर हुआ मौके से फरार,,,,

देहरादून। देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सिर में दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी。 हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस को कमरे से मिला 26 वर्षीय मृतका का शव
सीओ सदर अंकित कंडारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई, लेकिन आरोपी का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने फोन की लोकेशन और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर सत्य साईं मंदिर के पास एक प्लॉट के कमरे में दबिश दी, जहां 26 वर्षीय काजल (पत्नी धीरज पंवार) का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी की रहने वाली थी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल से दो खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं।
विवाहेतर संबंध के शक में दिया गया वारदात को अंजाम

मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी धीरज को अपनी पत्नी के विवाहेतर प्रेम संबंध होने की आशंका थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। आरोपी ने कुछ दिन पहले मृतका की बड़ी बहन को फोन करके पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी धीरज पंवार के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुटी है।

More Stories
उत्तराखंड में बिजली खरीद की लागत और टैरिफ पर असर की संभावना, उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है अतिरिक्त वित्तीय भार,,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस मुख्यालय ने 14 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को दी नई तैनाती, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी,,,
उत्तराखंड बैंकों में छुट्टियों और हड़ताल का साया, आगामी 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा बैंको में कामकाज, 25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम,,,