“बड़ी खबर भारत” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित,,,,,

दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर सकते हैं।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में सैन्य कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन हमले किए। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोनों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। चार दिन तक चले सैन्य तनाव के बाद शनिवार शाम दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा की।
युद्धविराम से पहले सर्वदलीय बैठक जरूरी थी: कांग्रेस
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारत-पाक युद्धविराम समझौते पर कहा, “युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है और दोनों देश सहमत हैं। डीजीएमओ की बैठक चल रही है। देखते हैं वहां क्या फैसला होता है। युद्धविराम से पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी। साथ ही संसद सत्र भी आयोजित होना चाहिए था। यह बेहद गंभीर मुद्दा है।”
इन मौकों पर भी पीएम मोदी ने किया था देश को संबोधित
पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था।
नोटबंदी की घोषणा के बाद भी उन्होंने देश को संबोधित किया।
चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया था।
कोरोना महामारी के दौरान पीएम ने कई बार देश को संबोधित किया।
आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा भी पीएम मोदी ने की थी।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,