31 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित होगी पेयजल व्यवस्था, CDO आकांक्षा कोण्डे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,,,

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के अंतर्गत संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री विपिन चौहान तथा बाल विकास विभाग के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) उपस्थित रहे।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 3,179 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 1,320 सरकारी भवनों में हैं। इनमें से 635 आंगनवाड़ी भवनों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी थी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि अब तक 114 आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजलापूर्ति से संबंधित कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष केंद्रों में कार्य 31 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
सीडीओ श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने सभी सीडीपीओ व सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार “क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट” जारी करें।
उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही, बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय बनाकर कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि “बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा यह कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है,” इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,