लोक सेवा आयोग की सूची UPSC 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने मारी बाज़ी, डॉक्टर से बने देश के टॉपर,,,,
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। घोषित मेरिट सूची में अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय रैंक (AIR-1) प्राप्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है।
अनुज अग्निहोत्री मूल रूप से राजस्थान के रावतभाटा के निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रावतभाटा से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे जोधपुर गए, जहां से उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2023 में मेडिकल की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाया। वर्तमान में वे दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस (DANICS) में कार्यरत हैं, जो कि एक ग्रुप-B (गजटेड) सिविल सेवा है।
UPSC के अनुसार इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) शामिल हैं। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन सीमित उम्मीदवारों का ही हो पाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों में से 958 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं।
परिणाम घोषित होते ही देशभर में सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल है। आयोग के मुताबिक सेवा आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची–
1. अनुज अग्निहोत्री – AIR 1
2. राजेश्वरी सुवे एम – AIR 2
3. आकांश धुल्ल – AIR 3
4. राघव झुंझुनवाला – AIR 4
5. ईशान भटनागर – AIR 5
6. जिनिया ऑरोरा – AIR 6
7. ए.आर. राजाह मोहिद्दीन – AIR 7
8. पक्षल सेक्रेटरी – AIR 8
9. आस्था जैन – AIR 9
10. उज्ज्वल प्रियंक – AIR 10

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,