September 15, 2026

शिमला चम्बा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लखनऊ के छात्र का हुआ पहला दाखिला,,,

शिमला चम्बा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लखनऊ के छात्र का हुआ पहला दाखिला,,,

शिमला। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित काउंसलिंग के माध्यम से लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने कॉलेज में पहली एडमिशन करवाई है, जिन्होंने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज का चयन किया है।

🟢 100 से अधिक सीटें भरने की उम्मीद

मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू हो रही है, जिसके बाद कॉलेज में 100 से अधिक सीटें भरने की पूरी उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में नए बैच के लिए एमबीबीएस की कुल 120 सीटें निर्धारित हैं, और फिलहाल सभी सीटें खाली हैं। राज्य स्तर की काउंसलिंग शुरू होने के बाद इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के और अधिक तेज होने की संभावना है।

🟢प्रशासन और प्रबंधन की तैयारियां

कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन प्रक्रिया को पूरी तरह सुचारु और आसान बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियां प्रशिक्षुओं का मेडिकल परीक्षण करने के साथ-साथ उनके दस्तावेजों की जांच करेंगी और प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करवाएंगी। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत एक प्रशिक्षु ने प्रवेश ले लिया है और स्टेट काउंसलिंग के बाद सभी सीटें भर जाने की उम्मीद है।

🟢 शैक्षणिक प्रदर्शन और स्वास्थ्य सेवाएं

चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका प्रमाण यह है कि हाल ही में आयोजित मेडिकल ऑफिसर कमीशन टेस्ट में चंबा से एमबीबीएस करने वाली दो प्रशिक्षुओं ने पूरे प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज में डॉक्टरों की कुछ कमी के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

You may have missed

Share