हरिद्वार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मृतकों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रूपए देने की करी घोषणा,,,,

हरिद्वार- मां मनसा देवी मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। वही दूसरी तरफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर पर हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रूपए देने की घोषणा की है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा करने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने उनसे वार्ता की और मृतकों को 5-5 लाख रूपए व घायलों को 1-1 लाख रूपए देने का फैसला किया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हादसे को लेकर हर कोई दुखी है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। कांवड़ मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। पूरा कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ। सवेरे साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि मंदिर के नीचे जो सीढ़ी मार्ग है। वहां से रोने की आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही वे मंदिर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग की सीढ़ीयां खड़ी सीढ़ीयां है। हो सकता है कि सीढ़ीयां पर पानी गिरा हो और पैर फिसलने से किसी के गिरने पर भगदड़ हो गयी हो। उन्होंने कहा कि मां गंगा और मां मनसा देवी से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और घायलों को जल्द स्वस्थ करे।
संत समाज ने भी जताया हादसे पर दुख
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महांडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महांडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति गिरि , महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महंत राघवेंद्र दास, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी शिवानंद भारती, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी राजेंद्रानंद, स्वामी वेदपुत्र गिरि महंत रघुवीर दास, महंत मोहन सिंह सहित तमाम संतों ने हादसे पर दुख व्यक्त करते मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,