हरिद्वार फिर विवादों में पिरान कलियर, विवाहिता को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, सिगरेट से दागने का भी लगाया आरोप,,,

हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र से एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और गंभीर शारीरिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता (निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह फरवरी 2024 में रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पता चला कि उसका पति गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित है। इलाज के दौरान तीन जून को पति की मृत्यु हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु से पहले ही, अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में उसके पति, ननद और ननदोई उसे पिरान कलियर लेकर आए और यहाँ एक होटल के कमरे में रखा। आरोप के अनुसार, 25 मई को ननदोई और चचेरे देवर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जलती हुई सिगरेट से उसके शरीर को दागा।
पति की मृत्यु के बाद जब वह अपनी ससुराल पहुंची, तो वहां कथित ‘इद्दत’ पूरी कराने के नाम पर उसे एक कमरे में बंद रखा गया और ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 22 जुलाई को जब पीड़िता के मायके वाले वहां पहुंचे, तो वे किसी तरह उसे अपने साथ वापस ले आए। पीड़िता ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार सिडकुल और भगवानपुर की सात फार्मा कंपनियों पर राज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 3.07 करोड़ रुपये की करी रिकवरी,,,
हरिद्वार विवाह का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिक को किया सकुशल बरामद,,,
उत्तराखंड अल्मोड़ा में सात दिन के ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव’ का हुआ भव्य आगाज, पारंपरिक शोभायात्रा ने मोहा मन, महिलाओं ने दी सुंदर प्रस्तुति,,,