September 29, 2026

हरिद्वार, वोट चोरी और लोकतंत्र की कथित हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग,, ​

हरिद्वार, वोट चोरी और लोकतंत्र की कथित हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग,,

​

​हरिद्वार। वोट चोरी और लोकतंत्र की कथित हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है।

​”चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के इशारे पर कर रहा काम”  कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन”

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे की पुरजोर मांग की।

​🔴 लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सत्ता का आधार

​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली और केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अपने संवैधानिक दायित्वों का निष्पक्षता से निर्वहन करना चाहिए और जनता के मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए।

​प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संतोष चौहान तथा पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का आधार जनता का विश्वास और उसका स्वतंत्र मत होता है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और वरुण बालियान ने कहा कि वोट चोरी के आरोप अत्यंत गंभीर हैं, जिनका स्पष्ट और संतोषजनक जवाब पारदर्शी प्रक्रिया एवं निष्पक्ष जांच के जरिए ही दिया जाना चाहिए।

​🔴 जिला मुख्यालय पर भी फूंक विरोध का बिगुल, सौंपा ज्ञापन

​उधर सिडकुल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां भी मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया और जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी तथा मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

​राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और विधायक रवि बहादुर के साथ-साथ पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे को निरंतर उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहे हैं।

​🟢 प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

​इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, अंजू मिश्रा, लता जोशी, अजय गिरी, रचना शर्मा, इरफान अंसारी, मकबूल कुरैशी, अंकित चौहान, पुनीत कुमार, कैलाश भट्ट, तरुण व्यास, बलराम गिरी कड़क, दिव्यांश अग्रवाल, राजवीर चौहान, महेश प्रताप राणा, मोहन सिंह राणा, रवीश भटीजा, विकास चंद्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may have missed

Share