आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे मंगलवार 30/09/2025

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आप बुद्धि-विवेक से निर्णय लेकर सबको प्रभावित करेंगे। किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिलने के योग हैं। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आपके सामाजिक प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी की फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनमुताबिक कार्य मिलेगा जिससे संतुष्टि रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। धन की कमी नहीं होगी लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। संतान को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में पुरानी दूरियां समाप्त होंगी।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बिजनेस से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। पुराने कर्ज की वापसी का दबाव रह सकता है। फिर भी मेहनत से उन्नति का मार्ग बनेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज सामान्य दिन रहेगा। संतान के व्यवहार से चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी बदलने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo)
कला और कौशल में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्क रहें, धोखाधड़ी की संभावना है।
तुला राशि (Libra)
नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में अतिथि आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रह सकता है। संतान के व्यवहार से परेशानी होगी लेकिन मेहनत से सफलता भी मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। दान-पुण्य में मन लगेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है जिससे व्यस्तता रहेगी। बिजनेस पार्टनर पर अधिक भरोसा न करें। विशेष व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार के सामने कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। अधिकारी वर्ग आपके साथ खड़ा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज जिम्मेदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। परिवार में शुभ कार्य होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। किसी मनोकामना की पूर्ति होगी। घूमने-फिरने के दौरान नई जानकारी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी सूझबूझ से कार्य बनेंगे। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है। किसी से अनावश्यक बहस से बचें।
मीन राशि (Pisces)
आज ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। परिवार में बड़े निर्णय होंगे। माता की ओर से नई जिम्मेदारी मिलेगी। धन संबंधी मामलों में भाइयों से सहयोग मिलेगा।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,