उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता हेतु भराडीसैंण पहुँचे मुख्यमंत्री, कल होगा यहां भव्य आयोजन,,,,,,

भराडीसैंण: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराडीसैंण में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोदय आज भराडीसैंण पहुँच गए हैं।

मुख्यमंत्री का भराडीसैंण पहुँचने पर हैलीपेड में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सन्दीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनकी अगवानी की। इसके पश्चात, शानदार सेरेमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को सलामी देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

कल, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भराडीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा लगभग 10 देशों के राजदूत और हजारों की संख्या में योग प्रेमी तथा स्थानीय लोग भाग लेंगे और सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,