उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों के बीच प्रोटोकॉल तोड़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोगों ने लगाई गुहार,,,,
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे।

विदित है कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और हर राहत एवं बचाव कार्य की खुद मॉनिटरिंग की।

मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।



More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,