उत्तराखंड कांग्रेस में चारधाम यात्रा की सफलता को लेकर दिख रही है बौखलाहट, भव्य एवं दिव्य होगी हमारी चारधाम यात्रा- महेंद्र भट्ट

देहरादून: 1 दिन बाद चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है लेकिन कांग्रेस लगातार चारधाम में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस चार धाम यात्रा को सफलता की ओर बढ़ने से बौखला रही है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस चार धाम यात्रा को भ्रम फैला रही है ताकि यात्री चार धाम यात्रा आने से डरे लेकिन जनता कांग्रेस की सच्चाई जानती है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले भी कांग्रेस ने यात्रा को लेकर सवाल खड़े किए थे लेकिन रिकॉर्ड तोड़ यात्री चार धाम आए थे।
फिर अपनी बात दोहराते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस बार की यात्रा भव्य और दिव्या होगी।इसी के साथ 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री गंगोत्री और यमुनोत्री साथ ही 2 मई को केदारनाथ यात्रा के कपाट खुलने के दौरान मौजूद रहेंगे।

More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,