उत्तराखंड कांवड़ यात्रा पर डीजे की प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे से विवाद, दरोगा घायल, किन्नर समेत चार गिरफ्तार,,,,

रुड़की: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर एक यात्री अश्लील इशारे करने लगा। साथ ही माइक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। ये देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया।
नारसन में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे प्रतिस्पर्धा करने पर हंगामा हो गया। इस प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे किए गए। पुलिस ने रोका तो जमकर नोकझोंक हुई। जब मामला बढ़ता तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस अफरा-तफरी में एक दरोगा भी जख्मी हो गए।
नारसन कस्बे के मोहम्मदपुर जटगांव में बुधवार देर रात गांव में कट के पास सड़क पर ही बुलंदशहर का डीजे राजपूत और गोस्वामी डीजे सिहानी गाजियाबाद के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही थी। गोस्वामी डीजे पर चढ़कर एक यात्री अश्लील इशारे करने लगा। इसके साथ ही माइक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। ये देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर वहां से जाने को कहा लेकिन पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया गया। तभी डीजे में शामिल एक किन्नर और उसके साथियों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें एक दरोगा नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने किन्नर नेहा, कुशल कुमार, हिंमाशु, संगम निवासी नूरनगर सिहानी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मामला बढ़ता देख निकल गया दूसरा डीजे
देर रात डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जब पुलिस ने लाठी फटकारी तो हड़कंप मच गया। डीजे वालों को पुलिस से उलझता देख दूसरा डीजे मौके से निकल गया। उसके साथ डीजे में शामिल युवक भी वहां से चले गए।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,