उत्तराखंड की राजधानी में नियमो के विरूद्ध संचालित होने वाले रेस्टोंरेट पर हुई बड़ी कार्यवाही,,,,,

देहरादून: प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के परिपालन में संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 रेस्टोरेंट सील किए। जिला प्रशासन के सहयोग से ठंेुनम रेस्टोरेंट द गार्डन प्रोजेक्ट मसूरी रोड मालसी बरगल तथा राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन राजपुर रोड पर जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम में एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर सहयोग हेतु भेजा गया, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही की गई।

मानकों के अनुसार न होने पर प्रदूषण नियंत्रण के ओदश 17 फरवरी 2025 के क्रम में उक्त रेस्टोरेंट पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमित पोखरियाल, एसडीओ विद्युत विभाग एस.वी यादव, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एमएम चौहान उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,