उत्तराखंड केदारनाथ और हेमकुंड साहिब हेली सेवा हुई महंगी, टिकट बुकिंग हेतु आज खुलेगा पोर्टल, यात्री किराए में हुआ इतना इजाफा,,,,

देहरादून: केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 12 सितंबर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट टिकट बुकिंग के लिए खुल जाएगी।
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की हेली सेवा की टिकट बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे खुलेगी। इसमें तीर्थयात्री 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकेंगे। हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले जल्द ही डीजीसीए की टीम निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 12 सितंबर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट टिकट बुकिंग के लिए खुल जाएगी। पहले स्लॉट में 15 से 22 सितंबर की यात्रा के लिए टिकट बुक होंगे।
उन्होंने बताया कि हेली टिकट की बुकिंग में किराये की नई दरें लागू की जाएंगी। आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर बुकिंग की जानकारी देने के साथ ही किराये की नई दरें अपलोड कर दीं हैं।
सीईओ ने बताया कि हेली सेवा शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम सुरक्षा मानकों के निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद ही केदारनाथ व हेमकुंड के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।
नए टैरिफ के बाद अब केदारनाथ हेली का किराया
रूट किराया प्रति यात्रा(आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 12,444 रुपये
फाटा से केदारनाथ 8,842 रुपये
सिरसी से केदारनाथ 8,839 रुपये

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,