उत्तराखंड के बॉर्डर क्षेत्र में हाईवे सहित 31 सड़कों पर आवागमन ठप, संपर्कविहीन गांवों में बढ़ी परेशानी,,,,,
झ
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 31 सड़कें बंद होने से चीन सीमा से संपर्क टूट गया है। एलागाड़ में सड़क खोलना मुश्किल हो रहा है। सीमावर्ती गांवों में आवाजाही ठप है जिससे लगभग डेढ़ लाख लोग प्रभावित हैं और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो रही है। पहली बार सितंबर में हंसलिंग चोटी पर भारी हिमपात हुआ है।
जिले में लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 31 सड़कें बंद हैं, जिससे चीन सीमा से संपर्क नौवें दिन भी बहाल नहीं हो सका है। विशेष रूप से एलागाड़ में सड़क खोलना बीआरओ के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
धारचूला से तवाघाट के बीच यह प्रमुख मार्ग चार स्थानों पर अवरुद्ध है, जिसमें एलागाड़ में हुए भारी भूस्खलन ने स्थिति को और विकट बना दिया है। यहां धौलीगंगा पावर प्लांट के कर्मचारियों को भी फंसे रहना पड़ा था। तवाघाट-लिपुलेख और सोबला-दारमा मार्ग भी कई हिस्सों में बंद पड़े हैं, जिससे सीमावर्ती और उच्च हिमालयी गांवों से आवाजाही पूरी तरह से ठप है।
इन क्षेत्रों की लगभग डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हो चुकी है और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनीं धारचूला की सात सड़कें भी शुक्रवार तक नहीं खुल सकीं, जिससे ग्रामीण गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं।
इधर, मुनस्यारी क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार पहली बार सितंबर में हंसलिंग चोटी पर भारी हिमपात दर्ज किया गया है, जिससे रास्तों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। गुरुवार रात जिलेभर में फिर से वर्षा हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,