उत्तराखंड के भनेरपाणी का खुला रास्ता, कौड़ियाला में 16 घंटे रहा हाईवे बंद और यातायात ठप,,,,

चमोली: भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है।
चमोली जनपद में आज मौसम सामान्य है। लेकिन बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपाणी में अवरुद्ध हो गया, जो कई घंटे बाद खुला। यहां रास्ते पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आया था।
हाईवे सुबह नौ बजे से बंद था। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई। वहीं, करीब 300 यात्री रास्ते में फंसे हैं।हाईवे के दोनों ओर फंसे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करे रहे।
बता दें कि भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,