उत्तराखंड पंचायत चुनाव विवाद पर भाजपा के यह नेता कर रहें हैं कार्यवाई की मांग,,,,,,
नैनीताल: नैनीताल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल अब भाजपा के भीतर ही गूंजने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा नेता पुलिस से अपने ही मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए जूझ रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर अपनी तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से नेताओं में नाराज़गी और हैरानी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि “डबल इंजन” सरकार में आखिर भाजपा नेता इतने बेबस कैसे हो गए कि उन्हें अपनी ही सरकार में न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विपक्ष पहले ही इस मामले को लेकर सरकार को घेर चुका है हाई कोर्ट के रुख से जिले के अफसर हल्कांन है ये बात अलग है कि शासन में गृह कार्मिक और पुलिस मुख्यालय में फिलहाल कोई हलचल भी नहीं है, अब भाजपा के भीतर से उठी यह आवाज पार्टी के लिए असहज स्थिति बना रही है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,