उत्तराखंड के हरिद्वार में चार दिन से लापता किशोरी का शव गंगनहर से बरामद, प्रथम दृष्टया पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका,,,

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र से पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रही 16 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को गंगनहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह किशोरी गत नौ सितंबर को एक स्थानीय कॉलोनी से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया था।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीम भी गंगनहर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन कर रही थी। सोमवार की दोपहर को पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर से किशोरी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत परिजनों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने शव की शिनाख्त अपनी 16 वर्षीय बेटी के रूप में की।
पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में किशोरी घर की ओर से अकेले गंगा घाट की तरफ पैदल जाते हुए दिखाई दी थी। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस इस पूरे मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए सीओ संजय चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से गहनता से आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग,जुलाई से सितंबर के बीच जीवंत होने वाली विश्व धरोहर उत्तराखंड की प्रसिद्ध ‘वैली ऑफ फ्लावर्स पर्यटकों के लिए है खुली,,,,
उत्तराखंड में प्राकृतिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने की मुहिम तेज, ‘एक जिला-एक नदी’ कार्यक्रम के तहत 11 नदियों के लिए 44 करोड़ जारी,,,
उत्तराखंड में भू-माफियाओं और जल संकट पर सीएम धामी की सख्त कार्रवाई, डीएम को तहसीलों के औचक निरीक्षण के आदेश,,,