
हरिद्वार – कल दिनांक 10/6/25 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा कोतवाली परिसर में क्षेत्र के प्रचलित हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई जिसमें ज्वालापुर क्षेत्र के 20 हिस्ट्री शीटरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों से विस्तृत पूछताछ की गई व सभी को हिदायत दी गई कि वह अपना आचरण सुधार कर सामान्य जीवन की ओर उन्मुख हों। यदि किसी हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति की असामाजिक क्रियाकलाप में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा परेड़ में अनुपस्थित हिस्ट्री शीटरों के बारे में जानकारी कर बीट आरक्षियों को उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई कि जो भी हिस्ट्री सीटर परेड में अनुपस्थित पाया जाता है जांच कर उसके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,