उत्तराखंड ग्रेड पे की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी ने किया पुलिस मुख्यालय मार्च, बैरिकेडिंग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प,,,

देहरादून: प्रदेश में ग्रेड पे की मांग को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड पुलिस के जवानों के समर्थन में आज जन अधिकार पार्टी ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस जवानों के हक में ‘पुलिस अधिकार मार्च’ निकालते हुए पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
बैरिकेडिंग लगाकर रोका, परिजनों से भी हुई नोकझोंक
यह प्रदर्शन देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी जैसे ही सुभाष रोड पर पहुंचे, पहले से ही मुस्तैद पुलिस बल ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस मार्च में पुलिस कर्मियों के परिजन और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल थे।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तीखी झड़प
बैरिकेडिंग पर रोके जाने से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर मुख्यालय की ओर बढ़ने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। जन अधिकार पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस जवानों के ग्रेड पे की न्यायसंगत मांग को लेकर उनका यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुल्क में 50% बढ़ोतरी की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव,,,
उत्तराखंड भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी शंखनाद, 10 से 30 नवंबर तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान, 23 को होगा लोकभवन मार्च,,,,
उत्तराखंड एक दाग भी साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास लूंगा’- हरक सिंह रावत, मेरा हरक-जैनी प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं, ओछी राजनीति बंद हो’- विजया बड़थ्वाल,,,