उत्तराखंड चंद्रापुरी गबनीगांव की दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन आए चपेट मे ,आग बुझाने में की कड़ी मशक्कत,,,,,,

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग चंद्रापुरी गबनीगांव में कुछ वाहनों और दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान स्वाहा हो गया। रात्रि करीब 12:30 बजे आग की सूचना मिलने पर फायर सर्विस की गाड़ियां आग पर बुझाने पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि सुबह काबू पाया जा सका।
आग गबनीगांव स्थिति निर्माणाधीन हाट पुल के समीप बैशाख सिंह नेगी के तीन मंजिला नेगी जनरल स्टोर में लगी, जो कि चंद्रापुरी से लगभग 3-4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटना में दुकान के साथ-साथ दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रिन्यू जल ऊर्जा कुण्ड के कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से जल आपूर्ति में सहयोग प्रदान किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने जानकारी दी कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। वहीं किसी प्रकार की जनहानि की कोई नहीं हुई है। वहीं आग लगने के कारणों की अभी जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,