उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 में हेलीकॉप्टर सेवाओं पर सरकार ने की सख्ती, क्रैश इतिहास वाली कंपनियां डील से बाहर,,,,,

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हेलीकॉप्टर सेवाओं में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्रैश इतिहास वाली कई कंपनियों को बाहर कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षित हवाई यात्रा का अनुभव मिल सके।
मुख्यमंत्री का सख्त रुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और क्रैश-फ्री हवाई सेवा सुनिश्चित की जाए।
कई कंपनियों को किया गया बाहर
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने इस बार सख्त मानकों के तहत चयन प्रक्रिया अपनाई है।
जिन कंपनियों का हेलीकॉप्टर क्रैश का इतिहास रहा है, उन्हें सेवा से बाहर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच क्रैश हिस्ट्री वाली हेली सेवा कंपनियों को बाहर किया गया है।
नई कंपनियों को मिला मौका
इस बार UCADA ने उन नई कंपनियों को मौका दिया है—
जिनका कोई क्रैश इतिहास नहीं है
जिनके पास 750 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव है
जो DGCA के सभी सुरक्षा मानकों का पालन करती हैं
DGCA गाइडलाइंस का सख्ती से पालन
हेली सेवा संचालन के लिए DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
इस बार किसी भी नियम में ढील नहीं दी गई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित अनुभव
सरकार का उद्देश्य है कि केदारनाथ समेत चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित हवाई यात्रा, बेहतर सेवाएं, भरोसेमंद ऑपरेटर
मिल सकें।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ FDA का बड़ा छापा, तीन रेस्टोरेंट बंद, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे,,,
उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,
उत्तराखंड देहरादून की बेटी स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी ने रचा नया इतिहास, स्वदेशी नौका से पूरी की विश्व समुद्री परिक्रमा,,,